धर्म-ज्योतिष
Lucky Plant For Home पेड़-पौधों का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है

Lucky Plant For Home पेड़-पौधों का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है – वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है, इसलिए घर में किसी भी पौधे को लगाने से पहले हमें अच्छे से सोच विचार करने की जरुरत होती है। इसके साथ ही पौधों को उचित दिशा में लगाएं।
Lucky Plant For Home पेड़-पौधों का प्रभाव हमारे जीवन पर बहुत अधिक पड़ता है
- उत्तर दिशा में ऐसे पौधों को लगाना चाहिए जिनमें नीले रंग के फूल आते हों। नीला रंग जीवन में समृद्धि लाता है। साथ ही जीवन में गति प्रदान भी करता है। बता दें कि साकारात्मक ऊर्जा की तरंगे पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की ओर आती हैं।
- वास्तु की मानें तो घर में छोटी झाड़ियों वाले पौधे को उत्तर या पूर्व दिशामें लगाएं, तो यह बेहद लाभकारी हो सकता हैं।ऐसे पौधे को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में ऊंचे पेड़ लगाना चाहते हैं, तो आप श्चिम, दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।
- जैस्मिन प्लांट बहुत ही लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला माना जाता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू आपके तन-मन को महका देती है। कहते हैं कि अगर मुख्य द्वार पर चमेली का पेड़ लगाएं तो न सिर्फ यह आपके घर को सुगंध से भर देगा बल्कि धन में भी वृद्धि करेगा।
- वास्तु के अनुसार बांस का पौधा घर में लगाना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसे उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही ये पौधा घर में सुख-समृद्धि लाता है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या Google news पर फॉलो करें. tejas24.Com पर विस्तार से पढ़ें व्यापार की और अन्य ताजा-तरीन खबरें