धर्म-ज्योतिष
karwa chauth 2022 महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक मुख्य त्योहार है

karwa chauth 2022 महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक मुख्य त्योहार है – करवा चौथ देश भर में विवाहित हिंदू महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक मुख्य त्योहार है। इस त्योहार पर विवाहित महिलाएं सूर्योदय से लेकरचंद्रोदय तक व्रत रखती हैं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख–समृद्धि के लिए किया जाता है।
karwa chauth 2022 महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक मुख्य त्योहार है
- कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है. इस साल 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिनें पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और फिर रात को चंद्रमा के दर्शन करके, उन्हें अर्ध्य देकर अपना व्रत खोलती हैं.
- कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ- प्रातः काल 13 अक्टूबर 2022 को, समय- सुबह 1:59 से शुरू
- करवा चौथ 2022 की तिथि समाप्ति- 14 अक्टूबर 2022, समय- प्रातः काल 3:08 पर
- करवा चौथ 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त- 13 अक्टूबर 2022, समय- शाम 5:46 से शाम 6:50 तक है
- करवा चौथ के दिन ज्यादा समय जागकर भगवान शिव, माँ पार्वती, गणेश एवं स्वामी कार्तिकेय की पूजा कीर्तन आदि करना चाहिए, लेकिन एक और बात का ध्यान रखें, कि इस दिन किसी सोते व्यक्ति को जगाना नहीं चाहिए. सोते को जगाना शास्त्र सम्मत नहीं माना जाता.
- दोपहर में गणेशजी की पूजा करती हैं। सायंकाल में गणेशजी और करवा माता की पूजा करके चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करती हैं और पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या Google news पर फॉलो करें. tejas24.Com पर विस्तार से पढ़ें व्यापार की और अन्य ताजा-तरीन खबरें