धर्म-ज्योतिष
Chanakya neeti 2022 जिद से रिश्ते हमेशा खराब होते हैं

Chanakya neeti 2022 जिद से रिश्ते हमेशा खराब होते हैं – पति पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास और सम्मान पर टिका होता है, इन चीजों की ज़रा सी भी कमी होने से दांपत्य जीवन में परेशानी आजाती है।सुखी और समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए पति–पत्नी को एक–दूसरे को समझना बहुत जरूरी है।
Chanakya neeti 2022 जिद से रिश्ते हमेशा खराब होते हैं
- चाणक्य कहते हैं कि पत्नियों की एक आदत और है वो अपनी बीमारियों का जिक्र भी पतियों से नहीं करती. अक्सर अपने अस्वस्थ होने की बात छिपाती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि पत्नी अपने पति को और तनाव नहीं देना चाहती
- चाणक्य के अनुसार दिमाग को संतुलित करने का सलीका जिसे नहीं आता वो जिद पर उतर आता है और सिर्फ अपनी ही बात को सही मानता है। सिर्फ आप ही सही हैं ये सोच इंसान को कहीं का नहीं छोड़ती। जिद से रिश्ते हमेशा खराब होते हैं।
- पत्नी और पति के बीच अगर कोई भी गुस्से वाले स्वभाव का हो तो परिवार में कभी शांति नहीं होती. हमेशा कलह होता है. साथ ही दोनों मानसिक रूप से व्यथित रहते हैं. ऐसी अवस्था में अच्छे काम भी बुरे साबित होते हैं.
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसी पत्नी जो अपने जीवन में पति का दखल बर्दाश्त नही करती है। जो बार-बार यह कहती है कि उसका अपना अलग ही जीवन है जिसमें पति हस्तक्षेप नहीं कर सकता। ऐसी परिस्थितियों में शादी टूटने की संभावना प्रबल हो जाती है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या Google news पर फॉलो करें. tejas24.Com पर विस्तार से पढ़ें व्यापार की और अन्य ताजा-तरीन खबरें