धर्म-ज्योतिष
Bad Luck Plants For Home इसे अशुभ पौधा माना गया है।

Bad Luck Plants For Home इसे अशुभ पौधा माना गया है। – पेड़-पौधों का हमारे जीवन में काफी महत्व है। जहां पेड़-पौधे हमारे जीवन में शुद्ध हवा देने के साथ-साथ अच्छा वातावरण भी प्रदान करते हैं। वहीं इन पौधों का धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्व होता है। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर के लिए काफी अशुभ माने जाते हैं।
Bad Luck Plants For Home इसे अशुभ पौधा माना गया है।
- भूलकर भी घर में कपास या फिर रेशमी कपास का पौधा नहीं लगाना चाहिए। हालांकि कुछ लोग इन्हें सजावटी पौधों के रूप में घर ले आते हैं क्योंकि ये काफी खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन वास्तु में इसे अशुभ पौधा माना गया है।
- वैसे तो कुछ लोगों को खट्टी इमली खाने में बेहद ही टेस्टी लगती है, लेकिन इसे घर में गलती से भी लगाना नहीं चाहिए। इस पेड़ को लगाने से घर में डर और नकारात्मकता का माहौल बनने लग जाता है।
- बबूल का पौधा कांटेदार होता है जैसी उसकी नियति बैसा ही फल वो हमारे जीवन में देता है। वास्तु के की नजर से देखा जाए तो यह बहुत ही अशुभ पौधा बताया गया है। मान्यता के अनुसार जिस घर में यह पौधा लगा हुआ रहता है उस घर के सदस्यों में आपसी मतभेद हमेशा बना रहता है।
- वास्तु के मुताबिक, घर के अंदर या मुख्य द्वार के सामने नींबू या आंवले का पेड़ लगाना अशुभ माना जाता है। इन पौधे में कांटे होते हैं, कहां जाता है कि ये घर में कलह का कारण बन सकते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या Google news पर फॉलो करें. tejas24.Com पर विस्तार से पढ़ें व्यापार की और अन्य ताजा-तरीन खबरें